भारत

बीच सड़क पर आग का गोला, हैरान रह गए लोग, देखें वीडियो

jantaserishta.com
8 Jan 2023 11:19 AM IST
बीच सड़क पर आग का गोला, हैरान रह गए लोग, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

स्लीपर बस में अचानक से आग लग गई.
हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में स्लीपर बस में अचानक से आग लग गई. घटना रविवार सुबह कुकटपल्ली के पास जेएनटीयू की है. जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर हैदराबाद से गोवा जा रही थी. तभी बीच रास्ते में बस के इंजन में आग लग गई.
इससे पहले ही आग पूरी बस में फैलती, सभी यात्री बस से समय रहते उतर गए. जल्द ही पूरी बस आग की चपेट में आ गई. तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
जानकारी के मुताबिक, आगजनी की घटना के बाद काफी देर तक जेएनटीयू में ट्रैफिक जाम लगा रहा. बस में कुल 6 यात्री सवार थे. उनकी जान हादसे में बाल-बाल बची.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story