
x
2 पिस्टल 32 बोर, 3 तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, एक हीरो स्पलेंडर बाइक और उसे बनाने वाले उपकरणों को भारी मात्रा में बरामद किया गया है।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की जिसमें 2 पिस्टल (32 बोर) और 3 तमंचे (315 बोर) के साथ ही हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं।
शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार को बताया कि, "पुलिस को हथियारों के निर्माण और आपूर्ति के संबंध में एक सूचना मिली थी। एएसपी ने कहा, "इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए, चरथावल थाना अंतर्गत रोहाना रोड पर बंद पड़े ईंट भट्ठे के अंदर हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल दस हथियार आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ एक देसी हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्टी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 2 पिस्टल 32 बोर, 3 तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, एक हीरो स्पलेंडर बाइक और उसे बनाने वाले उपकरणों को भारी मात्रा में बरामद किया गया है। ये सभी उपकरण देसी बंदूकों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता था।"
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ, तसलीम, सलमान, विवेक, शाहजेब, फैसल, अनस, कासिम, अब्दुल कादिर, मोहित के रूप मे हुई। एएसपी ने बताया कि अभियुक्तो ने पुलिस पुछताछ मे जुर्म कूबल किया है और बताया कि हम लोग स्थान बदल-बदलकर अवैध हथियारो का निर्माण करते हैं। हथियारों की आपूर्ति ऑन डिमांड पर तैयार कर पिस्टल 35 हजार और तमंचा 8 हजार रुपए मे आस-पास के इलाकों और मुजफ्फरनगर जिले में सप्लाई किए जाते हैं।
एएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ चरथावल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 5/25 आयुद्ध अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसचरथावल थाना पुलिसतमंचा फैक्ट्रीMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceCharthawal Police StationTamancha Factory
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





