भारत

झारखंड की प्रसिद्ध पारसनाथ पहाड़ी में दो हजार एकड़ में फैली आग, बुझाने में जुटे 300 स्थानीय युवा

jantaserishta.com
21 April 2023 3:07 PM IST
झारखंड की प्रसिद्ध पारसनाथ पहाड़ी में दो हजार एकड़ में फैली आग, बुझाने में जुटे 300 स्थानीय युवा
x

DEMO PIC 

रांची (आईएएनएस)| जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल और झारखंड की धरोहर पारसनाथ पहाड़ी पर लगी आग चिंता का विषय बन चुकी है। चिंता का विषय इसलिए क्योंकि ये आग लगभग दो हजार एकड़ क्षेत्र में फैल गई है। इससे न सिर्फ जंगली जीव-जंतुओं को नुकसान हो रहा है, बल्कि इसमें जलकर कीमती जड़ी-बूटियां भी नष्ट हो रही हैं। शुक्रवार से तीन सौ स्थानीय युवाओं का दल आग बुझाने के काम में जुट गया है। जैन समाज के संगठनों ने इस अभियान में जुटे युवाओं के भोजन-पानी का इंतजाम किया है।
पहाड़ के पूर्वी से पश्चिमी छोर तक को आग ने अपने आगोश में ले लिया है। की लपटों ने कहीं-कहीं विकराल रूप ले लिया है। गौरतलब है कि जंगलों में महुआ और चिहुर चुनने के लिए ग्रामीण आग लगाते हैं। वहीं, जागरूकता के अभाव में साफ-सफाई के लिए भी लोग आग लगाते हैं। तपती गर्मी में वही आग जंगल में फैलती चली जाती है और उसी आग के कारण पारसनाथ पहाड़ी जल रही है।
गुरुवार को पारसनाथ पहाड़ में लगी आग को लेकर मधुबन गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, वन विभाग तथा जैन और आदिवासी सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक हुई। इस बैठक में बताया गया कि करीब दो हजार एकड़ एरिया में आग फैल गयी है। बैठक में फैसला हुआ कि तीन सौ युवाओं का दल शुक्रवार से आग बुझाने के काम में जुटेगा और उनके पास आग बुझाने के सारे संसाधन होंगे। वन विभाग ने जहां युवाओं को जाल उपलब्ध कराया है, वहीं जैन संगठनों की ओर से उनके भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि पारसनाथ और मधुबन का इलाका वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के तहत आता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story