भारत

फायर पानी पूरी, लड़की को खाते देख यूजर्स हैरान

Nilmani Pal
5 Dec 2021 8:37 AM GMT
फायर पानी पूरी, लड़की को खाते देख यूजर्स हैरान
x

सोशल मीडिया पर आए दिन बड़े ही रोचक वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार स्ट्रीट फूड के भी अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में अहमदाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक गोलगप्पे वाले के यहां एक लड़की ने आग उगलता हुआ गोलगप्पा खाया है। इसका वीडियो ने लड़की ने खुद पोस्ट किया और यह वायरल हो गया। दरअसल, यह घटना अहमदबाद की है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कृपाली पटेल नामक फूड फ्रीक ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि यह फायर पानी पूरी है और अहमदबाद की है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक गोलगप्पे वाले के यहां है और गोलगप्पा खाती नजर आ रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो गोलगप्पा लड़की खा रही है, उसमें से आग निकल रही है।

महज कुछ सेकंड के इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। कई लोगों को यह वीडियो देखर फायर पान की याद आ गई जिसमें आग उगलता हुआ पान लोग खा जाते हैं। फिलहाल अब इस लड़की ने आग उगलने वाले गोलगप्पे पेश कर दिए और लोग इस पर अपनी-अपनी राय देने लगे। यहां देखें वीडियो..

बता दें कि कुछ दिन पहले अहमदबाद से ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक स्ट्रीट फूड वेंडर ने ओरियो बिस्किट का पकौड़ा बनाया और यह वायरल हो गया था। इस डिश को बनाने के लिए स्ट्रीट फूड वेंडर ने बेसन और नमक का गाढ़ा घोल बनाया था। इसके बाद उसके मिश्रण में ओरियो बिस्किट का एक पैकेट डाल दिया और बिस्किट को उसी में लेप दिया था।


Next Story