भारत
जर्मनी में इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी आग, तीन भारतीय छात्रों की मौत
jantaserishta.com
15 Oct 2026 11:31 AM IST

x
नई दिल्ली: जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के बोखुम शहर में आग की चपेट में आने से तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। आग एक इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। जानकारी के अनुसार, तीनों यहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मृतकों में दो युवतियां और एक युवक शामिल है। जांचकर्ताओं को शक है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। हत्या के शक में 41 साल के एक व्यक्ति को संदिग्ध माना जा रहा है।
जर्मनी में भारतीय दूतावास ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट पर साझा की। दूतावास ने बताया कि जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के बोखुम शहर में आग लगने की एक दुखद घटना में तीन भारतीय नागरिकों (दो युवतियां और एक युवक) की मौत हो गई है। तीनों जर्मनी में पढ़ाई कर रहे थे।
बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास और फ्रैंकफर्ट स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के परिवारों के संपर्क में हैं तथा हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इस घटना की जांच जर्मन अधिकारी कर रहे हैं। दूतावास ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
जानकारी के अनुसार, आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी। घटना के कारणों की जांच जारी है। अग्निकांड में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जर्मनी की न्यूज वेबसाइट 'डेर स्पीगल' की रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं को शक है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जर्मन पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए रोमानियाई नागरिक की उम्र 41 वर्ष है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





