भारत

Fire News: 10 लाख की गाड़ी अचानक जली

Shantanu Roy
10 Jun 2024 12:31 AM IST
Fire News: 10 लाख की गाड़ी अचानक जली
x
बड़ी खबर
Rohtak. रोहतक। हरियाणा के रोहतक में करीब 10 लाख की गाड़ी 5 मिनट में जलकर राख हो गई। युवक गाड़ी में ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान साले ने गाड़ी से धुआं उठता देखा। जैसे ही युवक गाड़ी से बाहर निकला तो उसमें आग भड़क गई। उन्होंने बुझाने की कोशिश की, लेकिन कंट्रोल नहीं हो पाई। टायर फटने से जोरदार के धमाके भी हुए। युवक ने 4 महीने पहले ही महिंद्रा की XUV 300 गाड़ी खरीदी थी। घटना रोहतक की रामनगर कॉलोनी में शनिवार दोपहर को सामने आई। रोहतक की श्रीनगर कॉलोनी के रहने वाले रमन ने बताया कि रामनगर में उसकी शादी हो रखी है। शनिवार को दोपहर करीब सवा 3 बजे ससुराल पहुंचा था।


इसी दौरान उसकी कार से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत खिड़की खोलकर बाहर निकला। इसके बाद एकदम कार आग का गोले बन गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। उन्होंने खुद भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रमन ने बताया कि उन्होंने यह कार 7 फरवरी को ही खरीदी थी। 1500 से कम किलोमीटर का सफर तय किया था। कार में आधी टंकी ही पेट्रोल डलवाया था। इसके बाद भी आग लग गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। जब कार में आग लगी तो आसपास के घरों में भी आग लगने का खतरा बढ़ गया।
Next Story