भारत

FIRE: फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 7 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

SHIDDHANT
16 May 2026 12:06 AM IST
FIRE: फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 7 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान
x
देखे वीडियो
Noida नोएडा: वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर शाम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत एक फर्नीचर की दुकान से हुई थी, जिसके बाद लकड़ी, फोम और प्लाईवुड जैसे ज्वलनशील सामान के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरे मार्केट में धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।



सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 दमकल गाड़ियों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में करीब 7 दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
Next Story