ट्रेन में लगी आग, गोदान एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, भागते दिखे यात्री

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जौनपुर: मुंबई से छपरा जा रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में जौनपुर जिले के पास आग लग गई। आग लगने के बाद जनरल बोगी से धुआं निकलते देख यात्री सहम गए और अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कई यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद पड़े। बताया जा रहा है कि इस अफरा तफरी में राधेश्याम और उनका 6 साल का बेटा घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक ये घटना बुधवार दोपहर 12 बजे बसरठी और भन्नौर रेलवे स्टेशन के बीच भगवानपुर गांव के पास हुई। जनरल बोगी से धुआं निकलता देख लोग दहशत में आ गए। शुरूआती जांच के बाद पता चला है कि बायरिंग जान होने की वजह से ट्रेन में आग लगी। तकनीकी टीम ने करीब दो घंटे तक जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





