भारत

गैस सिलेंडर में आग, मच गई चीख पुकार

jantaserishta.com
4 Feb 2023 9:24 AM IST
गैस सिलेंडर में आग, मच गई चीख पुकार
x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मचा हड़कंप.
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में तिरही भोज के लिए बन रहे भोजन के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई. इससे एक ही परिवार के ग्यारह लोग बुरी तरह से झुलस गए. जिनमें से चार लोगों की हालत ज्यादा गंभीर होने के करण उनको इलाज के लिये झांसी रेफर किया गया है.
राठ के SDM पवन पाठक ने बताया की कस्बे के मुगलपुरा इलाके के निवासी परमलाल साहू की पत्नी किशोरी देवी का बीते 2 दिन पहले बीमारी की वजह से निधन हो गया था. जिसकी वजह से शुक्रवार को घर में अस्थि विसर्जन शुद्धता का कार्यक्रम चल रहा था. तभी अचानक अस्थि विसर्जन शुद्धता कार्यक्रम में बन रहे खाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में गैस रिसाव होने की वजह से आग लग गई.
जिससे श्याम विहारी (55) पुत्र परमलाल, प्रकाश साहू (63) पुत्र परमलाल, गोपीनाथ उर्फ आनंद साहू (66), जगत साहू (54), श्याम विहारी का नाती आयुष (15), पुत्र अखिलेश, राजदीप (25) पुत्र श्याम विहारी, वीरेन्द्र साहू (30), ओमकार (11) पुत्र मनोज व फूला देवी (64) पत्नी गोपीनाथ समेत 11 लोग आग से झुलस गए.
पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग से झुलसे सभी लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डाॉक्टरों ने आयुष, ओमकार, प्रकाश व फूला देवी को झांसी रेफर कर दिया है.
इस हादसे से कस्बे में हड़कंप मचा रहा. सूचना पाते ही एसडीएम पवन प्रकाश पाठक और सीओ मौके पर पहुंचे. एसडीएम ने बताया कि गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने से एक ही परिवार के 11 लोग झुलस गए हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है. राठ कोतवाल तारा सिंह पटेल ने बताया कि हादसे में हालत गंभीर होने पर चार लोगों को झांसी रेफर किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story