भारत

तीन लोगों की मौत..बिल्डिंग में साजिश के तहत लगाई गई थी आग, साजिशकर्ता गिरफ्तार

jantaserishta.com
14 Jun 2026 10:42 AM IST
तीन लोगों की मौत..बिल्डिंग में साजिश के तहत लगाई गई थी आग, साजिशकर्ता गिरफ्तार
x
चौंकाने वाला खुलासा.
नई दिल्ली: दिल्ली के तुगलकाबाद में टीकेडी एक्सटेंशन की गली नंबर 1 में स्थित बिल्डिंग में शुक्रवार देर रात आग लगने से तीन लोगों की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग में आग लगाई गई थी, जिससे ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई थी। इस अग्निकांड में 7-8 मोटरसाइकिलें और कारें जल गईं थी। दिल्ली अग्निशमन विभाग को शुक्रवार देर रात 2:27 बजे सूचना मिली और तब आग बुझाने का काम शुरू किया गया था।
इस दर्दनाक घटना में आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इन सभी घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान पंकज पांडे, सुशीला देवी और सोनिया पांडे की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आग लगने से कुछ समय पहले एक महिला को परिसर में घुसते हुए देखा गया था। पुलिस की जांच में पाया गया कि यह आग जानबूझकर लगाई गई थी।
जांच के दौरान नवजीवन कैंप की रहने वाली 17 साल की एक नाबालिग लड़की की पहचान की गई और उसे पकड़ा गया। उसने बताया कि गिरिनगर की रहने वाली 27 साल की सरिता ने उसे उकसाया था और पैसे के विवाद को लेकर दीपक (जो उसी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर रहता था) की स्कूटी में आग लगाने के लिए पेट्रोल और माचिस दी थी।
इसके बाद पुलिस ने सरिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सरिता ने खुलासा किया कि यह साजिश नवजीवन कैंप के रहने वाले निरंजन (33) और उसके भाई राजकुमार (27) के कहने पर रची गई थी, ताकि एक निजी विवाद का बदला लिया जा सके। इसके तहत बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले 3 जून को दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story