भारत

शोरूम के बेसमेंट में लगी आग, बुझाने में लगे दमकल की पांच गाड़ियां

Nil dhankar
15 Nov 2022 6:23 AM IST
शोरूम के बेसमेंट में लगी आग, बुझाने में लगे दमकल की पांच गाड़ियां
x

मुंबई। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुंबई के चेंबूर इलाके में सोमवार और मंगलवार की रात शिवाशीष कॉम्प्लेक्स में बाटा शोरूम के बेसमेंट में आग लग गई। वहीं आग लगने की घटना के बाद मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है हैं।

वहीं दमकल अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि आग लगने के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले बीते शनिवार को भी मुंबई के चेंबूर स्थित एक होटल में आग लग गई थी।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story