भारत

टेंट के गोदाम में आग, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
22 Aug 2022 10:04 AM IST
टेंट के गोदाम में आग, मची अफरातफरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गाजियाबाद: गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के शिब्बनपुरा में रविवार देर रात टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम के ऊपर एक कमरे में रह रहे दंपती और उनकी एक साल की बेटी आग में फंस गए और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से तड़के पांच बजे आग पर काबू पाया

कल्पना नगर शिब्बनपुरा में सुनील दत्त का टेंट हाउस का गोदाम है। रात करीब दो बजे भूतल पर स्थित गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। प्रथम और द्वितीय तल पर रह रहे 13 लोग बिल्डिंग में फंस गए। दस लोग जैसे-तैसे छत के रास्ते दूसरे मकानों पर कूदकर बच गए, लेकिन प्रथम तल पर रहने वाले दंपती और उनकी एक साल की बेटी बाहर नहीं निकल सके।
धुएं में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान बुलंदशहर के खुर्जा निवासी पंकज कुमार पुत्र राजवीर सिंह (30), उनकी पत्नी कविता (26) और बेटी कृतिका (1) के रूप में हुई। सीओ द्वितीय आलोक दुबे ने बताया कि पंकज डिलीवरी बॉय का कार्य करते थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मुख्य मार्ग से हौज पाइप फैलाकर टेंट के गोदाम में लगी आग को बुझाया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story