भारत

स्टूडियो में लगी आग, आसपास के लोग घरों से निकले बाहर, देखें वीडियो

jantaserishta.com
2 Feb 2021 5:59 PM IST
स्टूडियो में लगी आग, आसपास के लोग घरों से निकले बाहर, देखें वीडियो
x

मुंबई के गोरेगांव पश्चिम बांगुर नगर में बने एक स्टूडियो में आग लगने की घटना सामने आई है. राहत की बात यह है कि स्टूडियों में कोई फंसा नहीं है. जानकारी के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां पहुंची हैं.

यह आग मंगलवार की शाम को करीब 4:30 बजे लगी.फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि स्टूडियो काफी दिनों से बंद था. घटनास्थल पर पहुंची 8 से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम अब भी जारी है. स्टूडियो में रखे शूटिंग का सामान, कुर्सियां और बाकी सामान जलकर खाक हो गए. किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. आग पर काबू पाया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story