भारत

प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग, मची अफरातफरी

jantaserishta.com
1 Nov 2022 10:35 AM IST
प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग, मची अफरातफरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला में मंगलवार की सुबह एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग झुलस गए हैं. हादसे की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में 7-8 फायर ब्रिगेड भेजी गई हैं. फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है.
फिलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है. आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे. लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कुछ लोग झुलस गए हैं. जबकि कुछ लोगों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की जानकारी भी सामने आ रही है. वहीं फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story