भारत

फार्मा कंपनी में लगी आग, 2 मजदूरों की मौत

jantaserishta.com
5 Feb 2022 6:38 PM IST
फार्मा कंपनी में लगी आग, 2 मजदूरों की मौत
x
बड़ी खबर

भरूच: गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर कस्बे में एक फार्मा कंपनी में आग लग गई. इससे वहां काम करने वाले पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं तीन का इलाज किया जा रहा है.

एजेंसी के अनुसार, गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में फार्मा कंपनी के एक रिएक्टर में भीषण विस्फोट (Massive explosion in reactor) हो गया. विस्फोट में कुल पांच मजदूर घायल हो गए. आनन फानन में मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत हो गई. पुलिस ने आज यह जानकारी दी.
इस घटना के संबंध में अंकलेश्वर जीआईडीसी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम अंकलेश्वर के इंडस्ट्रियल एरिया में विस्फोट हो गया. यह ​हादसा अंकलेश्वर क्षेत्र में स्थित अभिलाषा फार्मा में एक केमिकल रिएक्टर में विस्फोट होने की वजह से हुआ.
उन्होंने बताया कि जिस समय विस्फोट हुआ, वहां पर काम कर रहे पांच श्रमिक घायल हो गए. इनमें से दो मजदूरों की एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 53 वर्षीय हरिओम उपाध्याय और 22 वर्षीय सुंदर सिंह के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story