उत्तर प्रदेश

पेंट गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू

8 Feb 2024 2:45 AM GMT
Fire in paint warehouse created panic, fire brigade brought it under control
x

कानपुर: बर्रा थानाक्षेत्र में पेंट गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। पेंट गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। बर्रा दो निवासी …

कानपुर: बर्रा थानाक्षेत्र में पेंट गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। पेंट गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।

बर्रा दो निवासी अभिषेक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनका पेंट का व्यापार है। दामोदर नगर स्थित प्लॉट पर उन्होंने गोदाम बना रखा है। जहां स्क्रैप और खराब पेंट व केमिकल आदि रखते हैं। बुधवार शाम गोदाम में आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। फजलगंज एफएसओ परमानंद पांडेय दमकल की दो गाड़ियों के साथ पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हालसी रोड निवासी अधिवक्ता चेतना गुप्ता उर्फ चंचल गुप्ता के सीएमएम कार्यालय के सामने चेंबर में आग लग गई। चेंबर की सफाई करने वाले मनीष ने आग को पानी डाल कर बुझा दिया। लेकिन फाइलें, एसी, सोफा, पंखे जल गए। उन्होंने आग लगाने का शक जताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

    Next Story