भारत

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग पर पाया गया काबू, VIDEO

jantaserishta.com
19 Jan 2025 5:10 PM IST
महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग पर पाया गया काबू, VIDEO
x
पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी से की बात.
प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद भीषण आग लगने की घटना सामने आई. आग महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में लगी. इससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ क्षेत्र में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है. आग की लपटों और धुएं के गुबार को दूर से भी देखा जा सकता था, आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं.
पीटीआई ने अखाड़ा पुलिस स्टेशन इंचार्ज भास्कर मिश्रा के हवाले से बताया कि महाकुंभ के सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लगी और आगजनी की इस घटना में 18 टेंट जलकर राख हो गए. आग लगने की वजह से क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ देर की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. आग की घटना में किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचने की खबर फिलहाल नहीं मिली है.
महाकुंभ क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. वहीं, प्रयागराज पुलिस की तरफ से जारी बयान में किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है. मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की कोई खबर नहीं है. आग सबसे पहले गीता प्रेस के टेंट में लगी, जिसके बाद उसके आसपास के 10 टेंट उसकी जद में आ गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story