भारत

4-5 करोड़ की शराब स्वाहा, भीषण आग का VIDEO देखें

jantaserishta.com
14 May 2023 6:26 PM IST
4-5 करोड़ की शराब स्वाहा, भीषण आग का VIDEO देखें
x
मचा हड़कंप.
गुरुग्राम: गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड के पास सेक्टर-55 में रविवार को एक शराब की दुकान में लग गई। इस भीषण आग में 4 से 5 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जलकर खाक हो गई। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6.30 बजे शराब की दुकान में आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तत्काल दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा कि शराब की दुकान के कर्मचारियों ने पहले खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग की दी।
सेक्टर-29 फायर स्टेशन के फायरमैन जसबीर ने कहा कि जब हम मौके पर पहुंचे तो 'द लिकर फोर्ट' नाम की शराब की दुकान से सुबह के समय आग निकलना शुरू हो चुकी थी। दमकल की गाड़िय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया, तब तक दुकान में 4 से 5 करोड़ रुपये की विदेशी शराब का स्टॉक जल चुका था।
उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की सात गाड़ियों मौके पर पहुंची थी। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग लगने का सबसे संभावित कारण माना जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story