भारत
ट्रांसपोर्ट के गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान
jantaserishta.com
15 Jun 2023 12:18 PM IST

x
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है।
जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई में स्थित झारखंड-बंगाल ट्रांसपोर्ट कंपनी के एक गोदाम में आग लग जाने से एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। गोदाम में आग बुधवार शाम करीब सात बजे लगी। आग लगने की सूचना पाकर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। अग्निशमन विभाग की तीन, टाटा मोटर्स की एक और टाटा स्टील के दो दमकल से आग को बुझाया गया। अगलगी में एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है।
झारखंड-बंगाल ट्रांसपोर्ट के मैनेजर यूके सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक दलजीत सिंह दिल्ली में रहते हैं और गोदाम की देखरेख उनके जिम्मे है। उन्होंने बताया कि रोज की तरह शाम साढ़े पांच बजे वे गोदाम बंद करके निकल गये थे तभी बगल के शुभम ने गोदाम में आग लगने की जानकारी दी। जब तक वे पहुंचे गोदाम में आग फैल चुकी थी। करीब 40 मिनट के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची।
पेप्सी ऑफिस के शुभम ने बताया कि प्लास्टिक और अन्य सामान जलने की गंध पाकर जब वे बाहर निकले तो गोदाम से काला धुआं निकलता देखा। इसके बाद उन्होंने आग लगने की सूचना दी। इसके बाद गोदाम का ताला तोड़ा गया और आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग फैलने की आशंका से आसपास के दुकानदार अपने-अपने गोदाम से सामान उठाने लगे। हालांकि आग के ज्यादा फैलने से पहले उसे बुझा लिया गया। अगलगी में लैपटॉप और कंप्यूटर भी जल गये। लैपटॉप में लेनदेन का हिसाब था वह भी जलकर राख हो गया।
Tagsजमशेदपुरजमशेदपुर न्यूज़जमशेदपुर पुलिसझारखंड-बंगाल ट्रांसपोर्टगोदाम में आगJamshedpurJamshedpur NewsJamshedpur PoliceJharkhand-Bengal Transportgodown fire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





