अस्पताल के ICU वार्ड में आग, 50 मरीजों को दूसरे वार्डों में किया गया शिफ्ट, देखें वीडियो

नई दिल्ली: राजधानी के बड़े अस्पतालों में से एक सफदरजंग हॉस्पिटल में आज सुबह अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग लगने की यह घटना सुबह सात बजे हुई। आग अस्पताल के मेन आईसीयू में लगी। आग लगते ही दमकल की 101 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है। बताया जाता है कि आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आईसीयू से 50 से ज्यादा मरीजों को बचाया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।
दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के ICU में आज सवेरे आग लग गयी, ICU में 50 मरीज थे जिन्हें तुरंत दुसरे वार्डों में शिफ़्ट किया गया। अच्छी बात ये रही की किसी मरीज़ को नुक़सान नहीं पहुँचा। pic.twitter.com/Bvtolqhr7W
— Jitender Sharma (@capt_ivane) March 31, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





