
x
फोटो: सोशल मीडिया
दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गाजियाबाद: गाजियाबाद में मंगलवार सुबह जिला एमएमजी अस्पताल स्थित सीएमएस कार्यालय में आग लग गई। इसमें कम्प्यूटर और अस्पताल का कुछ रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया, आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर एमएमजी अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। तुरंत फायर स्टेशन कोतवाली से दो फायर टेंडर रवाना किए गए। घटनास्थल पर देखा तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऑफिस के कमरा नंबर-तीन में आग लगी हुई थी। फायर फाइटर्स ने एसी विंडो के सहारे अंदर घुसकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
सीएमएस मनोज चतुवेर्दी ने बताया कि आग में कम्प्यूटर, प्रिंटर कुछ रिकॉर्ड जल गया है। महत्वपूर्ण दस्तावेज अलमारी में रखे हुए थे। वह बच गए हैं। नुकसान का आकलन किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





