दिल्ली-लखनऊ शताब्दी ट्रेन के जेनरेटर डिब्बे में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

ANI
गाजियाबाद. दिल्ली से लखनऊ जा रही हाईप्रोफाइल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (Shatabdi Express Train) में आज सुबह आग (Fire) लग गई. गाजियाबाद स्टेशन (Ghaziabad Station) पर ट्रेन की लगेज बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया. ट्रेन में आग लगने की सूचना पर तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी गई. घटना की वजह से पिछले एक घंटे से अधिक समय से ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर रोक कर रखा गया है. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ट्रेन में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा है. दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी. अब ट्रेन की लगेज बोगी से सामान निकाला जा रहा है.
Fire breaks out at the generator car of Shatabdi Express at Ghaziabad railway station. More details awaited. pic.twitter.com/qjgCuSWdMF
— ANI UP (@ANINewsUP) March 20, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





