भारत

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में लगी आग, देखें VIDEO

jantaserishta.com
1 May 2023 11:36 AM IST
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में लगी आग, देखें VIDEO
x
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में स्थिति गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में सोमवार तड़के आग लग गई। आग ने पूरे फूड कोर्ट को अपनी चपेट में ले लिया। आग यूनिवर्सिटी के मेन बिल्डिंग के सामने बने फूड कोर्ट पर लगी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर भारी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस अग्निकांड में किसी के घायल या जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है, फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच और हुए नुकसान का आंकलन कर रही है। आग तड़के सुबह करीब 3:30 बजे लगी थी।
फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे के आसपास फायर डिपॉर्टमेंट को यह सूचना मिली कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में भीषण आग लग गई है। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। गाड़ियां जब तक मौके पर पहुंचीं, उस समय तक पूरे फूड कोर्ट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। फायर सर्विस यूनिट भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस अग्निकांड में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story