भारत

डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर अर्टिगा कार जलकर खाक, VIDEO

jantaserishta.com
19 May 2023 10:15 AM IST
डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर अर्टिगा कार जलकर खाक, VIDEO
x
मचा हड़कंप.
नोएडा: नोएडा में गुरुवार देर रात 2 जगहों पर आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। नोएडा के सेक्टर 25ए स्थित नोएडा अथॉरिटी कूड़े के कलेक्शन के लिए बनाए गये डंपिंग ग्राउंड में गुरुवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई, इसके साथ ही आसपास के सोसाइटी और एमपी-2 मार्ग से गुजर रहा यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों देर रात बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की दूसरी घटना सेक्टर 32ए सिटी सेंटर के पास हुई, जहां अर्टिगा कार में आग लग गई। पहली घटना में डंपिंग ग्राउंड में आग लगने के बाद उसकी लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। साथ ही धुंए के गुबार से आसमान भर गया था। कूड़े के ढेर में आग लगने से पैदा हुए जहरीले धुएं के गुबार ने आसपास के सोसाइटी और एमपी-2 मार्ग से गुजर रहे यातायात को प्रभावित, लोग को आंखों में जलन और दम घुटने की शिकायत हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने देर रात बाद आग पर काबू पाया। बार बार आग बुझने के बाद जल उठती थी, इस लिए एहतियात के लिए रात भर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रही। चीफ फायर अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि इस अग्निकांड कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग किन कारणों से लगी है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है शरारती तत्वों नपे कूड़े के ढेर में आग लगा दी।
आग लगने की दूसरी घटना सेक्टर 32ए सिटी सेंटर के पास हुई, जहां देर रात एक बजे के करीब अर्टिगा कार में आग लग गई। कार को दिल्ली के मालवीय नगर निवासी अरबाज चला रहे थे। आग लगते वे गाड़ी से उतर गए, इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग काबू पाया। लेकिन कार जल कर खाक हो गई। इस घटना में भी आग कैसे लगी इस पर जांच की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story