भारत

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग, 2 की मौत, देखें वीडियो

jantaserishta.com
1 Nov 2022 11:25 AM IST
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग, 2 की मौत, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला में मंगलवार की सुबह एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं. हादसे की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में 11 फायर ब्रिगेड भेजी गई हैं. फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है.
फिलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है. आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे. लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कुछ लोग झुलस गए हैं. जबकि कुछ लोगों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की जानकारी भी सामने आ रही है. वहीं फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है.
हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि फैक्ट्री में से धुएं का गुबार उठ रहा है. वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आसपास एकत्र लोगो को घटनास्थल से दूर जाने के लिए कहा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. सभी को अस्पताल भेजा गया है.
नरेला में मौके पर करीब 8 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं. दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रह हैं. इसके साथ ही फैक्ट्री में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.
हालांकि नरेला में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है. मई के महीने में नरेला में ही एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. आग इतनी भीषण थी कि मौके पर हाइड्रा क्रेन भेजनी पड़ी थी और कई घंटों की कड़ी मशक्कतक के बाद आग पर काबू पाया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story