भारत

कोविड वार्ड में लगी आग, 1 मरीज ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
29 Jan 2022 10:41 AM IST
कोविड वार्ड में लगी आग, 1 मरीज ने तोड़ा दम
x
मचा हड़कंप।

Fire at Burdwan Medical College: पश्चिम बंगाल में बर्दवान मेडिकल कॉलेज ( Burdwan Medical College) के कोविड वार्ड में सुबह आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 1 महिला मरीज की मौत हो गई. हालांकि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन पेशेंट की मौत से अन्य मरीजों और रिश्तेदारों में दहशत का माहौल है. अधिकारियों ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इसका पता लगाने और मामले की जांच के लिए 5 सदस्य गठित की गई है.

फिलहाल COVID वार्ड को सील कर दिया गया है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हॉस्पिटल के राधारानी वार्ड में शनिवार तड़के आग लग गई. कोरोना महामारी फैलने के बाद से इस वार्ड को कोविड के इलाज के लिए एक विशेष वार्ड में बदल दिया गया था. उन्होंने बताया कि आग देखकर शुरुआत में तो मरीजों के परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन जल्द ही एक फायर टेंडर को बुलाया गया और पुलिस मौके पर पहुंची.
वहीं एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया गया. हालांकि अस्पताल ने अपनी ओर से किसी भी विफलता को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, लेकिन कारण का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है. बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य प्रबीर सेनगुप्ता ने इंडिया टुडे को बताया कि एक फोरेंसिक जांच भी की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story