भारत

कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 20 लड़कियों को सुरक्षित निकाला

jantaserishta.com
23 Feb 2022 8:04 PM IST
कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 20 लड़कियों को सुरक्षित निकाला
x
देखे वीडियो

सूरत: गुजरात के सूरत में बुधवार शाम एक बिल्डिंग में आग लग जाने से हड़कंप मच गया. इस दौरान इमारत की तीसरी मंजिल पर बनी एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रही लड़कियां फंस गई थीं, जिन्हें समय रहते दमकल विभाग की टीम ने सकुशल निकाल लिया. साथ ही कुछ देर बाद आग पर भी काबू पा लिया गया.

शहर के डभोली इलाके में मौजूद एक कमर्शियल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई थी. कुछ देर में ही आग की लपटें और धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया. इस बीच इमारत की तीसरी मंजिल पर मौजूद एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहीं 20 लड़कियां फंस गईं. जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई.
यह देख आसपास के लोगों ने निगम प्रशासन को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने आग बुझाने के साथ-साथ काफी ऊंचाई पर फंसी लड़कियों को हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया. गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानी नहीं हुई है.
फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना का पता लगाने में जुटा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story