कपड़े की दुकान में लगी आग...50 हजार की नकदी और ये कागजात जलकर राख

भरतपुर: हिण्डौन के भायलापुरा स्थित जगदंबा वस्त्र भंडार के मालिक गोपाल सैनी ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को वह अपने कपड़े की दुकान का ताला लगा कर गया था. देर रात्रि दुकान के समीप स्थित पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि दुकान से धुआं निकल रहा है. जिसके बाद वह अपने पुत्र के साथ पहुंचा और दमकल को सूचना देकर बुलाया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन शटर खोलने के बाद देखा कि दुकान में रखे हुए करीब 50 हजार की नकदी, कपड़ा लेनदेन व उधारी के हिसाब के कागजात और करीब 25 लाख रूपए का कपड़ा व फर्नीचर जलकर राख हो गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





