भारत

एटीएम मशीन में लगी आग, जलने लगी नोटों की गड्डी, जानिए इसके बाद क्या हुआ?

jantaserishta.com
11 April 2021 8:50 AM IST
एटीएम मशीन में लगी आग, जलने लगी नोटों की गड्डी, जानिए इसके बाद क्या हुआ?
x

DEMO PIC

आग को पूरी तरह से बुझाने में 15 मिनट लगे...

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम जिले के पमेडी गांव में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक एटीएम मशीन में शनिवार को आग लग गई और वह जलकर राख हो गई।

अनंतपुरम फायर स्टेशन के सहायक जिला अग्निशमन अधिकारी, अवर्था ने कहा कि उन्हें दोपहर 2.31 बजे पमेडी एसबीआई के एटीएम में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, "अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचा और 3.14 बजे अग्निशमन अभियान शुरू किया। आग को पूरी तरह से बुझाने में 15 मिनट लगे।"
हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बैंक अधिकारियों ने एटीएम में नकदी और संपत्ति के मूल्य सहित 44 लाख 59 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। अधिकारी ने कहा कि आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story