भारत

रिहायशी इमारत में आग, महिला की मौत

jantaserishta.com
26 April 2025 11:00 AM IST
रिहायशी इमारत में आग, महिला की मौत
x
मचा हड़कंप.
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) स्थित लोखंडवाला इलाके में शनिवार सुबह एक इमारत में आग लग गई। आग लगने की इस दर्दनाक घटना में एक 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में 6 अन्य लोग झुलसे बताए जा रहे हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुंबई फायर विभाग के अनुसार, एक ग्राउंड-प्लस-आठ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग केवल पहली मंजिल तक ही सीमित रही। हालांकि, हर तरफ धुएं का गुबार देखने को मिला।
मुंबई फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इससे पहले 9 मार्च को मुंबई के गोरेगांव इलाके के दिंडोशी के बागेश्वरी मंदिर के पीछे के ग्राउंड में भीषण आग लग गई थी। आग की वजह से आस-पास की दुकानों और झोपड़पट्टियों में भी काफी नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग के कारण आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया था, जिससे वहां रह रहे लोगों और दुकानदारों के बीच दहशत का माहौल बन गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story