भारत

प्राइवेट अस्पताल में आग से हड़कंप, अफरा-तफरी के बीच अस्पताल कर्मियों ने खुद ही पाया आग पर काबू, जानें कैसे?

jantaserishta.com
26 March 2022 12:01 PM IST
प्राइवेट अस्पताल में आग से हड़कंप, अफरा-तफरी के बीच अस्पताल कर्मियों ने खुद ही पाया आग पर काबू, जानें कैसे?
x

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में अचानक आग लग गई. घटना जौहरी बाजार की है. आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया.

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में दो दिन पहले ही फायर डिपार्टमेंट ने मॉक-ड्रिल करवाया था. जिसके कारण अस्पताल कर्मियों ने खुद ही आग को कंट्रोल कर लिया. दमकल विभाग के अधिकारी फैज आलम ने बताया कि जब तक उनकी टीम अस्पताल पहुंची, तब तक अस्पताल के कर्मी आग को बुझा चुके थे. इसके पीछे फायर मॉक-ड्रिल का बड़ा हाथ है. इसी वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
अस्पताल कर्मियों ने बताया कि हार्ट केयर यूनिट में आग लगने से मरीज और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई थी. आग फैलती ही जा रही थी. काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story