भारत

रबर कंपनी में लगी आग बुझाते समय फटा फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर, 3 घायल

jantaserishta.com
2 Feb 2023 4:35 PM IST
रबर कंपनी में लगी आग बुझाते समय फटा फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर, 3 घायल
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में एक रबर कंपनी में हादसा हो गया। जहां कंपनी की एक मशीन में आग लग गई और उस आग को बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के दौरान इसकी चपेट में 3 लोग आ गए और तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा 2 क्षेत्र के अंतर्गत साइट 4 में ओ एम एफ ए रबर लिमिटेड कम्पनी है। जिसमें फैन बेल्ट व वी बेल्ट बनाने का काम होता है, आज सुबह कंपनी में काम करते समय एक मशीन में घर्षण के बाद आग लग गई। मशीन में लगी आग को बुझाने के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर का सिलेंडर फट गया, जिससे दुर्घटना हो गई।
इन दौरान मौके पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया।इस घटना में जितेन्द्र पांडे निवासी रोहतास बिहार, गंगाराम निवासी मथुरा व इंद्रजीत निवासी प्रयागराज घायल हुए हैं। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story