भारत

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे फायर विभाग के अधिकारी, नए साल स्वागत के लिए लोगों में काफी उत्साह

jantaserishta.com
31 Dec 2022 1:11 PM IST
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे फायर विभाग के अधिकारी, नए साल स्वागत के लिए लोगों में काफी उत्साह
x

फाइल फोटो

नोएडा (आईएएनएस)| नए साल का जश्न आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसमें किसी तरीके की कोई खलल ना पड़े इसलिए गौतम बुध नगर पुलिस और फायर विभाग दोनों ही चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। फायर विभाग की तरफ से स्पेशल इंतजाम आप किए गए हैं। फायर विभाग गौतम बुध नगर की तरफ से 12 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। जहां पर 14 फायर विभाग की गाड़ियां और अधिकारी मौजूद रहेंगे। फायर विभाग के मुताबिक करीब 100 अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर तैनात किए गए हैं।
फायर विभाग के सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है की पूरे जिले में 12 हॉटस्पॉट चयनित किए गए हैं, जहां पर सबसे ज्यादा हुड़दंग होगा। उसे देखते हुए फायर विभाग की टीम दोपहर बाद से ही सभी जगहों पर तैनात हो जाएगी और फायर विभाग की गाड़ियां भी यहां तैनात की जाएंगी। अगर आसपास कहीं कोई अपनी घटना होती है तो तुरंत यह गाड़ियां वहां मूव हो जाएंगी। उन्होंने बताया है कि डीएलएफ मॉल, जीआईपी मॉल, सेक्टर 18 की मार्केट, गौर सिटी मॉल, सेक्टर 104 हाजीपुर यह सभी हॉटस्पॉट एरिया में आते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story