भारत

दिल्ली AIIMS में आग, अफरा-तफरी का माहौल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
28 Jun 2021 9:43 AM IST
दिल्ली AIIMS में आग, अफरा-तफरी का माहौल, देखें वीडियो
x

देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है. महामारी के इस समय में अस्पतालों पर काफी भार पड़ रहा. इसी बीच दिल्ली के एम्स अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के स्टोर रूम में सोमवार की सुबह-सुबह आग लग गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया. इस घटना में जान माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है.

जानकारी के मुताबिक एम्स अस्पताल के ओटी के स्टोर रूम में सुबह-सुबह 5 बजे आग लग गई थी. ओटी के स्टोर रूम से उठतीं आग की लपटें देख इसकी जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई. एम्स अस्पताल में आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी तुरंत एक्टिव मोड में आ गया. फायर ब्रिगेड ने तत्काल ही सात गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दिया.


एम्स अस्पताल के ओटी के स्टोर रूम में लगी आग विकराल रूप ले पाती, उससे पहले ही मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने उसे काबू कर लिया. इस घटना में किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. स्टोर रूम के आसपास की जगह से मरीजों को एहतियातन बाहर निकाल लिया गया था.
मरीजों को वार्ड के बाहर मैदान में निकाल लिया गया था जिससे उनको किसी तरह की क्षति न होने पाए. आग पर काबू पा लिए जाने, हालात सामान्य होने के बाद मरीजों को फिर से वार्ड में भर्ती करा दिया गया है. बताया जाता है कि अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं. किसी भी व्यक्ति को इस घटना में किसी तरह का नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है. आग कैसे लगी, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story