भारत

मंदिर के पास लगी आग, एक करोड़ का नुकसान

jantaserishta.com
16 Jun 2023 2:13 PM IST
मंदिर के पास लगी आग, एक करोड़ का नुकसान
x

DEMO PIC 

लेकिन, स्थानीय लोगों का कहना है कि आग में तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है।
तिरुपति: तिरुपति में गोविंदराजा स्वामी मंदिर के पास एक इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन, स्थानीय लोगों का कहना है कि आग में तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को गोविंदराजा स्वामी मंदिर रथम की ओर फैलने से रोकने की कोशिश में जुट गईं।
पुलिस ने बताया कि प्रसिद्ध मंदिर से सटे लावण्या फोटो फ्रेम वर्क्‍स में आग लगी। आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मंदिर के आसपास के व्यस्त इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पांच मंजिला इमारत के एक फ्लोर पर स्थित फोटो फ्रेम की दुकान से लगी। दुकान में काम करने वाले और इमारत के अन्य लोग सुरक्षित बाहर भागे। इमारत के सामने खड़े पांच दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए।
फोटो फ्रेम की दुकान को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। दुकान में लेमिनेशन के लिए रखे केमिकल और फोटो बनाने के सामान ने आग को तेजी से फैलाने का काम किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story