भारत

दो रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

jantaserishta.com
25 March 2024 9:54 AM IST
दो रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
x
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बीती रात दो रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। पहले एक रेस्टोरेंट में आग लगी। बाद में आग ने दूसरे रेस्टोरेंट को भी अपने चपेट में ले लिया। सूचना पाकर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना इलाके में केवी मार्ट कॉम्लेक्स में बीती देर रात पहले बंबू चौपाल रेस्टोरेंट में आग लगी। इसके बाद भीषण आग ने बगल में बने दूसरे बदनाम अड्डा रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों ने काम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर बनें दोनों रेस्टोरेंट में लगी आग की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग ने तीसीर मंजिल पर स्थित लाइब्रेरी को भी अपनी चपेट में ले लिया था। फिलहाल, किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story