भारत

दो फ्लैटों में लगी आग, बिल्डिंग के फायर सेफ्टी ने नहीं किया काम, सोसाइटी वालों ने एनएच पर लगाया जाम

jantaserishta.com
25 Oct 2022 9:28 AM IST
दो फ्लैटों में लगी आग, बिल्डिंग के फायर सेफ्टी ने नहीं किया काम, सोसाइटी वालों ने एनएच पर लगाया जाम
x
सोसाइटी वालों के लिए काली रात बन गई।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| दिवाली की रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनी वेदांतम सोसाइटी वालों के लिए काली रात बन गई। बीती रात करीब 10 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि वेदांतम सोसाइटी में 17वें फ्लोर पर एक फ्लैट में आग लग गई है। जिस को बुझाने के लिए वहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि वह एक एक फ्लोर ऊपर 18 फ्लोर के एक फ्लैट पर भी पहुंच गई। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने दोनों फ्लैट की आग को बुझाया। इस आग की घटना से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन 17वें फ्लोर पर बने फ्लैट में काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ-साथ सोसाइटी के लोग इस बात को लेकर काफी नाराज हैं और उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है कि बिल्डर ने उनसे जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया। सोसाइटी के किसी भी टावर में फायर उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। सोसाइटी वालों ने अपना रोष दिखाते हुए एनएच को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा यह पूरी घटना रात 3 बजे तक चलती रही।
वेदांतम सोसाइटी के किसी भी टावर में फायर उपकरण काम नहीं कर रहे थे। सवाल यह उठता है कि अगर फायर उपकरण काम नहीं कर रहे थे तो फायर विभाग से बिल्डर को एनओसी दी गई या नहीं यह जांच का विषय है और बिना फायर उपकरणों के जांच के लोगों को वहां रहने की इजाजत कैसे दी गई यह उनकी जान के साथ खिलवाड़ भी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story