भारत

दो कंपनियों में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Admin4
17 Feb 2024 3:55 PM IST
दो कंपनियों में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
x
नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पावने MIDC के गामी इंडस्ट्रियल पार्क के पीछे दो कंपनियों में भीषण आग लग गई है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
आग की लपटें दूर दूर से दिखाई दे रहे हैं. आसमान में काला गुब्बारा छाया हुआ है. बताया जा रहा है कि जीन्स फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी है. आग इतनी तेज फैली की इसने बगल वाली कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया.
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है. आग लगने के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूरी बनाए रखने के निर्देश दिये हैं.
Next Story