भारत

रतलाम-अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन के दो डिब्बों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

jantaserishta.com
23 April 2023 1:22 PM IST
रतलाम-अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन के दो डिब्बों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
x
देखें VIDEO.
रतलाम (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रतलाम से इंदौर के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। इसके बाद यात्री गाड़ी से नीचे उतर गए और कई किलोमीटर पैदल चलकर रेल्वे स्टेशन पहुंचे। रेल्वे अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह रतलाम से अम्बेडकर नगर आने वाली डेमू ट्रेन के ड्राइविंग मोटर कोच में प्रीतम नगर रेल्वे स्टेशन के पास आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थिति को संभाला। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
बताया गया है कि ड्राइविंग मोटर कोच से आग दो डिब्बों तक पहुंचाी और आग ने विकराल रुप ले लिया। आग की लपटें देखकर यात्रियों ने बोगी से निकल कर जान बचाई। सभी यात्री बोगी से सुरक्षित नीचे उतर गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story