भारत

सॉफ्टवेयर कंपनी में लगी आग, बिल्डिंग के छज्जे से कूदे लोग

jantaserishta.com
5 July 2023 3:07 PM IST
सॉफ्टवेयर कंपनी में लगी आग, बिल्डिंग के छज्जे से कूदे लोग
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-2 में एक सॉफ्टवेयर कंपनी की बिल्डिंग में आग लग गई। आनन-फानन में बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर के छज्जे से कई लोग कूदकर अपनी जान बचाने लगे। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के थाना फेस-1 इलाके के सेक्टर-2 में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि सी-54 सेक्टर-2 में सॉफ्टवेयर डिजिटल की एक कंपनी है। सूचना मिली थी कि शॉर्ट सर्किट के चलते बिल्डिंग में आग लग गई। आग बहुत ज्यादा भीषण और विकराल रूप में नहीं थी। फिर भी लोग डर गए और आनन-फानन में बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर के छज्जे से नीचे की तरफ कूदने लगे।
फायर कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने उन्हें रोका और समझाया। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति सामान्य हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story