Top News

इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल में लगी आग, 2 लोगों की मौत

Nilmani Pal
3 Dec 2023 12:54 AM GMT
इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल में लगी आग, 2 लोगों की मौत
x

मुंबई। गिरगांव इलाके में शनिवार रात एक इमारत में भीषण आग लग गई। बिल्डिंग में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को शनिवार रात करीब 9:55 बजे गिरगांव चौपाटी इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

#WATCH मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में स्थित गोमती भवन बिल्डिंग में आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 3 लोगों को बचाया गया है और फंसे हुए अन्य लोगों के बारे में जांच जारी है। pic.twitter.com/RPa3mmYUDP

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2023


अधिकारियों ने बताया कि आग ग्राउंड-प्लस-थ्री मंजिला इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। सूचना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड और मुंबई पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन अभियान चलाया गया है।

Next Story