भारत
पाइप लाइन में लगी आग, अवैध तरीके से निकाली जा रही थी गैस
jantaserishta.com
3 Aug 2023 5:35 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। आईजीएल की एक पाइप लाइन में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी घटना टल गई।
फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि अवैध तरीके से आईजीएल की पाइप लाइन से गैस चोरी की जा रही थी। जिसके कारण गैस लीक हो रही थी और आग लगी। इस चोरी का आईजीएल के अधिकारियों को भी पता नहीं था। उन्हें इस बारे में सूचित किया गया है और सप्लाई बंद कराई गई।
इस घटना में एक बाइक जलकर राख हो गई। गौतमबुद्ध नगर के सीएफओ प्रदीप कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर 2:58 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि ग्रेटर नोएडा के साइट - 5 में आईजीएल की पाइप लाइन फट गई है। जिससे बहुत तेज आग निकल रही है। सूचना के बाद तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रवाना किया गया। वहां पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
जब छानबीन की गई तो पता चला कि आईजीएल की पाइप लाइन से अवैध तरीके से गैस चोरी की जा रही थी, जिसकी सूचना आईजीएल के कर्मचारियों को भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, एक बाइक जलकर राख हो गई। जब तक आग अन्य गाड़ियों तक पहुंचती, उस पर काबू पा लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





