भारत

कबाड़ के गोदाम में लगी आग: कीचड़ में लेटकर महिलाओं-बच्चों ने खुद को बचाया, 8 झुलसे

jantaserishta.com
24 March 2023 10:39 AM IST
कबाड़ के गोदाम में लगी आग: कीचड़ में लेटकर महिलाओं-बच्चों ने खुद को बचाया, 8 झुलसे
x
देखें VIDEO.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में गुरुवार रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोग झुलस गए। इसमें दो महिला और दो बच्चों की हालत नाजुक है। आग से बचने के लिए सभी कीचड़ में लेट गए। अपने पूरे शरीर पर कीचड़ लपेटकर इन्होंने जान बचाई और फिर बाहर की तरफ भागे। घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र के विकासनगर की है। एडीसीपी आलोक दुबे ने बताया, ''गुरुवार रात कबाड़ गोदाम में लगी आग पर करीब 2 घंटे बाद फायर बिग्रेड ने काबू पाया। अग्निकांड में 8 लोग झुलसे हैं। इन्हें संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डुलसने वालों की पहचान ज्योति, राजेश्वरी, रामू (14) ऋषभ (16), मंजेश, अवधेश व अन्य दो लोगों के रूप में हुई।
गुरुवार रात प्लाट में पड़े कबाड़ में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने निजी वाहनों से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मौके पर लोग राहत कार्य में जुटे और दमकल कर्मियों की मदद की। जिस प्लाट में कबाड़ का गोदाम चल रहा था, वह रिहायशी इलाका है। आसपास घनी आबादी है। आग लगते ही आसपास के घरों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी तेज लगी कि उसकी लपटें 20-30 फीट ऊपर तक उठीं। चारों तरफ धुआं ही धुआं छा गया।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कुछ लोग कबाड़ा बीनने का काम करते हैं। खाली प्लॉट में बने गोदाम में उसको इकट्ठा करते हैं। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि आग किस कारण लगी। लेकिन फायर स्टेशन कोतवाली से तीन, साहिबाबाद से एक और वैशाली फायर स्टेशन से एक गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाया गया। एसडीएम विनय कुमार गुरुवार रात अस्पताल पहुंचे और झुलसे लोगों का हाल जाना।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story