
x
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया.
मुंबई: मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में रविवार तड़के एक ऊंची इमारत में आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई। जिसका इलाज जारी है।
घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मस्जिद बंदर के इस्साजी स्ट्रीट स्थित 41/43, पन अली मेंशन, वाड़गाड़ी स्थित राम मंदिर के नजदीक एक 11 मंजिला हाइराइज इमारत में आग लग गई। आग मुख्य रूप से इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सामान्य मीटर बॉक्स और इलेक्ट्रिकल वायरिंग में लगी, जो जल्द ही इमारत के अन्य हिस्सों तक फैल गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें से एक महिला की उम्र 30 साल थी, और दूसरी महिला 42 वर्ष की थी। दोनों महिलाओं को जेजे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। चिकित्सकों ने मौत की वजह आग से झुलसना और धुएं के कारण दम घुटना बताया है। 22 साल की महिला को भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
जेजे अस्पताल के सीएमओ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार कुल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जिनमें से सिजिया आलम शेख (30) और सबीला खातून शेख (42) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, शाहिन शेख (22) की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





