भारत
अडानी समूह के निर्माणाधीन डाटा सेंटर की बिल्डिंग में लगी आग
jantaserishta.com
30 March 2023 10:35 AM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
नोएडा (आईएएनएस)| अदानी समूह के निर्माणाधीन डाटा सेंटर की बिल्डिंग में बुधवार रात आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग में जनहानि की सूचना नहीं है। बुधवार रात 11 बजे के आसपास नोएडा के थाना 58 इलाके के सेक्टर 62 में अदानी समूह के बन रहे डाटा सेंटर की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई। अदानी कनेक्स डाटा सेंटर सेक्टर 62 के निर्माणाधीन बिल्डिंग में आग की सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट ने त्वरित कारवाई शुरू की और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। फायर विभाग के मुताबिक अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन अदानी प्रोजेक्ट की शटरिंग को वेल्डिंग करते समय साइड में रखे थर्मार्कोल और प्लास्टिक मे आग लग गई थी। जिसे फायर बिग्रेड की मदद से बुझा दिया गया।
Tagsअडानी समूहडाटा सेंटरबिल्डिंग में आगआगनिर्माणाधीन डाटा सेंटरadani groupdata centerbuilding firefiredata center under construction
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





