
x
हड़कंप मच गया.
नई दिल्ली: दिल्ली के आईटीओ इलाके में सोमवार सुबह 'योजना और वास्तुकला विद्यालय' की इमारत में आग लगी। इस घटना से हड़कंप मच गया। फिलहाल, दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
जानकारी के अनुसार, आईटीओ स्थित 'योजना और वास्तुकला विद्यालय' इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी है। आग लगते ही बिल्डिंग के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में दमकल विभाग की सूचना दी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा को इस घटना की जानकारी सुबह 9:37 बजे मिली। इस पर तुरंत कदम उठाते हुए मौके पर करीब 8 गाड़ियों को भेजा गया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि इस इमारत की दूसरी मंजिल से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, जो अभी भी निकल रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं, आग कैसे लगी, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है।
इससे पहले, दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास चार-मंजिला इमारत गिरने की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बयान में कहा कि 30 मई को शाम 7:35 बजे, सैदुलाजब गांव में एक इमारत गिरने की सूचना महरौली पुलिस स्टेशन के बीट स्टाफ को मिली, जो उस समय नियमित गश्त पर थे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और अतिरिक्त मदद (बैकअप) भी बुलाई। इसके बाद, पुलिस स्टेशन में शाम 7:38 बजे पहली पीसीआर कॉल दर्ज की गई।
बयान में कहा गया, "साकेत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शुरुआत में मलबे से छह लोगों को बचाया। सभी राहत एजेंसियों को एक साथ अलर्ट कर दिया गया था।" दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और दिल्ली अग्निशमन सेवा के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 9 और लोगों को बचाया गया और बाद में उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
दिल्ली पुलिस के बयान में आगे कहा गया, "दुख की बात है कि छह लोगों की जान चली गई है, जबकि सात लोग अभी भी इलाज करा रहे हैं। इनमें से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





