भारत

बैटरी गोदाम में लगी आग, खाली कराए गए आसपास के मकान

Nil dhankar
10 Jun 2023 6:26 AM IST
बैटरी गोदाम में लगी आग, खाली कराए गए आसपास के मकान
x
वीडियो

दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में शुक्रवार रात बैटरी के अवैध गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियां मौके पहुंची। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

दमकल ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि गाजीपुर में एक बैटरी के गोदाम में भीषण आग लगी है। दमकल के साथ ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के मकानों को खाली करवाया गया। बैटरी की वजह से आग तेजी से मकान में फैलती चली गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


Next Story