भारत

टायर गोदाम के बेसमेंट में लगी आग

jantaserishta.com
25 July 2023 10:16 AM IST
टायर गोदाम के बेसमेंट में लगी आग
x
सूचना फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस को दी गई।

गाजियाबाद: गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित सिएट टायर के गोदाम के बेसमेंट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस को दी गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस घटना में किसी के जनहानि की सूचना नहीं है।

गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित सिएट टायर का गोदाम है। आज सुबह गोदाम के बेसमेंट में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली थी। इसके बाद मौके पर फायर कई गाड़ियों को भेज दिया था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बेसमेंट में लगी आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। टायर में आग लगने की वजह से काफी ज्यादा धुंआ भर गया था। इसके चलते आग पर काबू पाने में थोड़ी कठिनाई हो रही थी। घटना में किसी के हताहत होने या जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
आग लगने की क्या वजह है इसका भी अभी पता नहीं चला है। आग काफी देर तक सुलगती रही। इसलिए एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पानी का छिड़काव लगातार कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story