भारत

6 मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग, VIDEO

jantaserishta.com
3 Dec 2022 3:45 PM IST
6 मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी आग, VIDEO
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी इलाके में शनिवार सुबह एक 6 मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लग गई। आग लगने की वजह से इमारत में रहने वाले परिवार दहशत में आ गए और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग बेसमेंट में लगी थी इसलिए नीचे उतर कर बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस की टीम ने सीढ़ी लगाकर ऊपर के फ्लैट से लोगों को रेस्क्यू किया।
आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बिल्डिंग में फंसे करीब दो दर्जन परिवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची थाना बिसरख पुलिस की टीम इस मामले की जांच करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story