भारत

पालघर के केमिकल प्लांट में लगी आग

jantaserishta.com
21 April 2022 1:04 PM IST
पालघर के केमिकल प्लांट में लगी आग
x

मुंबई: मुंबई से सटे पालघर के बोईसर इलाके में आज सुबह एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई है। इस आग की वजह से इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई पड़ रही है। यह कंपनी पालघर जिले के बोईसर स्थित तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद है। फिलहाल दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है। आपको बता दें कि इस इलाके में अक्सर इसी प्रकार से कंपनियों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस आग में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक आग में फंस गया था। वह कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर था। आग की यह घटना सुबह दस बजे की है। आग के दौरान आसपास की कंपनियों के वर्कर्स को भी बाहर निकाला गया था।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story